लखनऊ. बीते दो सप्ताह से पड़ रही प्रचंड ठंड से सोमवार एक फरवरी को लोगों को राहत मिली। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से ही हुई, लेकिन दोपहर में ऐसी धूप निकली कि लोगों का लगातार बाहर खड़ा हो पाना मुश्किल हो गया। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही मौसम रहा। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि भी देखने को मिली। हालांकि अगले तीन से चार दिनों में बारिश होगी, जिससे गलन भरी ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, चार से छह फरवरी के बीच यूपी के कई स्थानों पर बारिश होगी।