उत्तर प्रदेश विधान सभा के मानसून सत्र में आज यह खुसा हो गया कि, यूपी सरकार किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली नहीं देगी। प्रश्नकाल के दौरान रालोद और सपा सदस्यों ने किसानों को मुफ्त बिजली देने के बारे में बार.बार सवाल किया तो ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने इसके जवाब में यह कहाकि, सरकार किसानों को सिंचाई के लिए बिजली पर 88.19 प्रतिशत छूट दे रही है। पर जब प्रतिपक्ष नेता अखिलेश यादव ने भी यह सवाल पूछा तो विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने इस सवाल का अंत यह कह कर किया कि, मंत्री का कहना है कि, सरकार किसानों को सिंचाई के लिए फ्री बिजली नहीं देगी।