UP IMD Rain And Snow Alert: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने, हल्की बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर जैसे शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।