मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर भारत में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिसके कारण यूपी के कई जिलों में मौसम में बदलाव आ रहा है। पश्चिमी यूपी के मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, गाजियाबाद और नोएडा में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। इन जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा भी रह सकता है।