लखनऊ. UP Jila Panchayat Adhyaksh Result Live. उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 के सेमीफाइनल माने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के परिणाम शनिवार को घोषित हो गए। चुनाव से पूर्व मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी में माना जा रहा था, लेकिन अंत में नतीजे एकतरफा आए और सत्ता पक्ष को बड़ी जीत हासिल हुई। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने समाजवादी पार्टी को उनके ही गढ़ मैनपुरी, रामपुर, बदायूं में हरा दिया। वहीं प्रमुख सीटें लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, कन्नौज में भी भाजपा का कब्जा रहा। तो कांग्रेस के किले रायबरेली में भी भाजपा प्रत्याशी ने अपना परचम लहराया।