लखनऊ. यूपी में कोरोना (Coronavirus in UP) संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह (Jay Pratap Singh) की भी रिपोर्ट कोरोना (Covid 19) पॉजिटिव आई है। जिसके बाद उन्होंने खुद को होम क्वारेंटीन कर लिया है। जय प्रताप सिंह लगातार अस्पतालों का जायजा कर स्वास्थ्य व्यवस्था व मरीजों का हालचाल ले रहे थे, इसके अतिरिक्त सीएम योगी के साथ बैठकों में भी शामिल हो रहे थे। उनके पहले यूपी सरकार के अन्य मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान, आयुष मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी, मंत्री रघुराज सिंह, प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरुण भी संक्रमित हो चुके हैं जो एसजीपीजीआई में भर्ती है। वहीं देखते ही देखते लखनऊ अब कोरोना का एपिसेंटर बनता जा रहा है।