27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP MLC Election 2022 : सपा ने चार और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, इन बड़े नामों को जानकर चौंक जाएंगे

SP MLC Candidates List गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने एमएलसी चुनाव 2022 के लिए चार और प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इससे पहले पार्टी ने गुरुवार को भी 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 18 Mar 2022, 1:24 PM IST

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव (UP MLC Chunav 2022) की तैयारियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। इससे पहले समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को भी 14 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। जिन चार एमएलसी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया, उसमें समाजवादी पार्टी ने गोंडा से भानु कुमार, बलिया से अरविंद, गाजीपुर से भोलानाथ और सीतापुर से अरुणेश कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।

ये प्रत्याशी भी चुनावी मैदान पर

बाराबंकी से राजेश यादव, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश कुमार, पीलीभीत शाहजहांपुर से अमित यादव, प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव और आगरा फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव को टिकट दिया है. वहीं, गोरखपुर महाराजगंज से रजनीश यादव, झांसी जालौन ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह, लखनऊ उन्नाव से सुनील कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बस्ती से सिद्धार्थनगर से संतोष यादव, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, फैजाबाद से हीरालाल यादव, आजमगढ़ मऊ से राकेश कुमार यादव को टिकट और रामपुर बरेली से मसकूर अहमद को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें : Amazing Aadhar card : आधार कार्ड का कमाल जानकार हो जाएंगे हैरान, लापता लड़की का ढूंढा पता

डॉ. कफील खान को भी मिला टिकट

इसके अलावा प्रयागराज कौशांबी क्षेत्र और देवरिया-कुशीनगर के प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। प्रयागराज कौशांबी क्षेत्र वासुदेव यादव को जबकि देवरिया-कुशीनगर से डॉ. कफील खान को टिकट दिया है। गौरतलब है कि डॉ. कफील खान बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में ऑक्सीजन कांड को लेकर चर्चा में आए थे।

यह भी पढ़ें : यूपी में 6000 गेहूं केंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक होगी खरीद, पंजीकरण शुरू