30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निकाय चुनाव: सपा का दिलचस्प दांव, 17 में से 7 मेयर कैंडिडेट ब्राह्मण और कायस्थ, यादव सिर्फ 1

UP Nikay Chunav: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी ने मेयर पद के लिए ब्राह्मणों पर सबसे ज्यादा भरोसा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Rizwan Pundeer

•

Updated: 19 Apr 2023, 3:13 PM IST

akhilesh yadav

सपा ने बुधवार को कैंडिडेट की फाइनल लिस्ट जारी की है।

समाजवादी पार्टी ने यूपी निकाय चुनाव के लिए सभी 17 मेयर सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने गाजियाबाद में नीलम गर्ग का टिकट काटते हुए पूनम यादव को टिकट दिया है। सपा की मेयर लिस्ट में वो अकेली यादव कैंडिडेट हैं।

4 मुस्लिमों को टिकट
समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार को सभी 17 मेयर कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर दी गई है। लिस्ट का मजहब के तौर पर विश्लेषण करें तो 17 में से 13 हिन्दू और 4 मुस्लिम कैंडिडेट हैं।

सपा ने सहारनपुर से नूर हसन, अलीगढ़ से जमीरउल्लाह खान, मुरादाबाद से सैयद रईस और फिरोजाबाद से मसरूर फातिमा को टिकट दिया है। इनके अलावा सिख, ईसाई या किसी और धर्म के व्यक्ति को उम्मीदवार नहीं बनाया गया है।


5 ब्राह्मणों को टिकट
पार्टी ने आठ अनारक्षित सीटों से एक पर मुस्लिम को टिकट दिया है। बाकी सात पर किसी पिछड़े या दलित की बजाय सवर्ण जातियों पर भरोसा जताया है। पार्टी ने जाति के आधार पर सबसे ज्यादा भरोसा ब्राह्मणों पर किया है।

समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से वंदना मिश्रा और कानपुर से वंदना वाजपेयी को टिकट दिया है। पार्टी ने अयोध्या से आशीष पाण्डेय और मथुरा से पंडित तुलसी राम शर्मा को कैंडिडेट बनाया है। अयोध्या से डॉक्टर ओमप्रकाश सिंह सपा के कैंडिडेट बने हैं। ओम प्रकाश ब्राह्मण भूमिहार समाज से आते हैं।

समाजवादी पार्टी ने दो कायस्थों को टिकट दिया है। पार्टी ने प्रयागराज से अजय श्रीवास्तव और बरेली से संजीव सक्सेना को मेयर पद के लिए कैंडिडिट घोषित किया है।


एक यादव, एक निषाद, एक गुर्जर को टिकट
गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी ने पूनम यादव को कैंडिडेट बनाया है। दिलचस्प है कि पार्टी की ओर से उनका नाम सिर्फ पूनम ही लिखा गया है। गोरखपुर से काजल निषाद को टिकट दिया है। मेरठ से पार्टी ने गुर्जर जाति से आने वाली सीमा प्रधान को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव: इन सीटों पर सपा-बसपा दोनों ने उतारे मुस्लिम प्रत्याशी, दोनों का बिगड़ा गणित?

आगरा से सपा ने जूही प्रकाश जाटव और झांसी से सतीश जतारिया (दोनों एससी) को टिकट दिया है। दोनों ही सीटें एससी के लिए आरक्षित हैं।

सपा का प्रयोग क्या?
सपा लगातार जातिगत जनगणना की मांग कर रही है। पार्टी लगातार ओबीसी के मुद्दे भी उठाती है लेकिन मेयर पद के लिए उसने ब्राह्मणों पर भरोसा किया है। वहीं दूसरी तरफ उसने अगड़ों में राजपूत समाज से किसी को टिकट नहीं दिया है। इससे साफ है कि पार्टी पिछड़ों और मुस्लिमों के साथ अगड़ों से ब्राह्मणों को रिझाने की कोशिश में है।