
यूपी निकाय चुनाव के बीच सीएम योगी ने पुलिस की तकनीकी सेवाओं के कार्यों की समीक्षा की है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने मंगलवार को यूपी-112 और महिला, 1090 सेवा और उत्तर प्रदेश पुलिस की तकनीकी सेवाओं के कार्यों की समीक्षा की। साथ ही राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।
सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सभी 1758 थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाए।यह काम प्राथमिकता के साथ तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। कहा, ‘‘तकनीक के बदलते दौर में पुलिस संचार प्रणाली को भी उन्नत किया जाना चाहिए। तकनीक की मदद से मोबाइल को वायरलेस सेट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। मोबाइल और वायरलेस सेट के बीच संचार प्रणाली को अपनाया जाना चाहिए। पहले चरण में इसे बाराबंकी पुलिस में लागू किया जाए।’’
यूपी पुलिस के लिए बनाया गया ये एप
दरअसल, यूपी पुलिस के लिए एक एप विकसित किया गया है। इस एप की मदद से अधिकारी अपने स्मार्ट फोन के जरिए सीधे डिजिटल वायरलेस सेटों पर कोई भी संदेश दे सकेंगे। बता दें कि सीएम योगी का ये निर्देश ऐसे वक्त पर आया है, जब राज्य में निकाय चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है।
ये बोले सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘डायल 112 जैसी आकस्मिक सेवाओं की उपयोगिता उसकी त्वरित प्रतिक्रिया पर निर्भर करती है। पीड़ित के फोन कॉल करने और पीआरवी से उस तक मदद पहुंचाने में 2016 में जहां औसतन एक घंटे का समय लगता था, वहीं अब इसे नौ मिनट 44 सेकंड तक लाने में सफलता मिली है।’’
Updated on:
12 Apr 2023 10:13 am
Published on:
12 Apr 2023 10:13 am
