शनिवार को सुबह घने कोहरे का दौर जारी रहा, लेकिन दोपहर 11 बजे के करीब धूप निकल आई, जिससे ठंड से थोड़ी राहत मिली। हालांकि, दिनभर गलन भरी हवाओं का असर बना रहा। धूप के ढलते ही ठिठुरन ने फिर से दस्तक दे दी। शनिवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक रात और सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा, जबकि दिन के समय मौसम साफ रहने की उम्मीद है।