31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP School Timing : यूपी में कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों का बदला टाइम, अब तीन बजे होगी छुट्टी

UP School Timing Changed उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय फिर एक बार फिर बदल गया है। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय-स्कूल अब सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों के लिए यह टाइमिंग लागू की गई है।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 1 Oct 2022, 4:00 PM IST

students_will_be_given_tablets_for_studies_in_primary_schools_of_up.jpg

Students will be given tablets for studies in primary schools of UP

यूपी में मौसम बदल रहा है। अक्टूबर का महीना आ गया है। ठंड ने दस्तक दे दी है। यूपी के सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदल गया। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय फिर एक बार फिर बदल गया है। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय-स्कूल अब सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक खुलेंगे। कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यालयों के लिए यह टाइमिंग लागू की गई है। नई समय-सारिणी के अनुसार, एक अक्‍टूबर 2022 से 31 मार्च 2023 तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक विद्यालय खुलेंगे।

31 मार्च तक स्कूलों का बदला टाइम

इससे पूर्व प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्कूल में गर्मी की वजह से स्‍कूल सुबह आठ बजे से दो बजे तक चल रहा था। शिक्षकों के लिए 2.30 बजे तक रुकने का निर्देश था। यह आदेश 30 सितम्बर तक ही था। एक अक्‍टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक स्‍कूल की टाइमिंग का निर्धारण भी सत्र की शुरुआत में ही कर दिया गया था। पूरे यूपी में आज शिक्षक और विद्यार्थी बदली हुई टाइमिंग से स्कूल पहुंचे। उत्तर प्रदेश के 1 लाख 33 हजार स्कूल हैं। जिसमें करीब 1 करोड़ 95 लाख से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

यह भी पढ़े - School Holidays in October 2022 : अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

यूपी का मौसम अलर्ट, बढ़ रही है ठंड

स्कूलों के टाइम में बदलाव करने के पीछे सबसे अहम वजह यूपी का मौसम है। यूपी में न्यूनतम पारा गिरने से सर्दी बढ़ गई है। मौसम विभाग का अलर्ट है कि, चार और पांच अक्तूबर को गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

यह भी पढ़े - Schools Teachers Gift : सेवानिवृत्त शिक्षकों को फिर से नौकरी देगी यूपी सरकार