सिद्धार्थनगर और महाराजगंज के अलावा सीतापुर, लखीमपुर, बहराइच, श्रावस्ती, बहराइच और बलरामपुर में जल्द ही सीएनजी से वाहन दौड़ेंगे। इन जिलों में सीएनजी के साथ ही घरों में चूल्हा जलाने के लिए पीएनजी के कनेक्शन भी मिलेंगे। लंबे समय से सीएनजी वाहन धारकों को इसका इंतजार था। इससे जहां वाहन चालकों को सस्ता ईंधन मिलेगा वहीं काफी हद तक पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद होगा।