जीपीओ में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैये के चलते शिक्षामित्र नाराज हैं। सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। इसे देखते हुए प्रदेश भर में शिक्षामित्र होली का त्यौहार नहीं मनाएंगे। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने कहा कि सहायक अध्यापक के पद से शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द होने के बाद से अब तक 400 से अधिक शिक्षामित्रों की अकाल मौत हो चुकी है, लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंगी। उन्होंने कहा कि अपने संकल्पपत्र में राज्य सरकार ने शिक्षामित्रों से जो वादे किये थे, उन्हें पूरा करे।