लखनऊ. शुक्रवार को सीएम योगी (Yogi Adityanath) को बम (Bomb explosion) से उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धकमी यूपी पुलिस (UP Police) की इमरजेंसी सर्विस के वॉट्सएप नंबर पर आया। मैसेज में सीएम योगी के आवास समेत राज्य के 50 अलग-अलग महत्वपूर्ण जगहों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसमें यूपी की इमरजेंसी सर्विस 112 (UP Dial 112) की बिल्डिंग भी शामिल है। मैसेज मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है।