त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों को लेकर इंतजार की घड़ियां अब समाप्त हो गई हैं। 8-8 घंटे के तीन शिफ्टों में गिनती की जाएगी। पूरे प्रदेश में ग्राम प्रधान, सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती ब्लाकों के मतगणना केंद्रों पर ही होगी। जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम जिला मुख्यालय से जारी किए जाएंगे, जबकि अन्य पदों के परिणाम ब्लाकों से जारी होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि दोपहर 12 बजे के बाद से प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के परिणाम आने लगेंगे। मतगणना शांति और पारदर्शी तरीके से हो सके, इसके लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। मतगणना के दौरान सुरक्षा के लिए सीआरपीएफ की 8 कंपनी, दो कम्पनी एसएसबी, 10 कम्पनी केन्द्रीय सुरक्षा बल और 67 कम्पनी पीएसी की लगाई गई है।