लखीमपुर खीरी. जनजाति की छात्राओं को शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार जनजाति वर्ग की छात्राओं को साइकिल बांटने का फैसला किया है। खीरी जिले को 500 छात्राओं को साइकिल बांटने का लक्ष्य दिया गया है। यह साइकिलें कक्षा 6, 9 व 11 में पढ़ने वाली छात्राओं को मेरिट के आधार पर साइकिल बांटी जाएगी। एकाकृति जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह ने बीएसए को पत्र लिखकर छात्रों के आवेदन निर्धारित फार्म को 15 अक्टूबर तक भेजने को कहा है। परियोजना अधिकारी चंदन चौकी यूके सिंह ने बताया है कि जनजाति वर्ग की छात्राओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए सरकार ने उन्हें साइकिल देने का फैसला किया है। 15 अक्टूबर से पहले एककृति जनजाति विकास परियोजना चंदन चौकी में आवेदन जमा किए जा सकते हैं। आवेदन आने के बाद उनका पुनः सत्यापन किया जाएगा, जिसके बाद साइकिल खरीदी जा सकेगी।