1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देसी शराब की तीन लाइसेंसी दुकान होगी निलंबित

फूलपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने और उपकरण मिलने पर आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आबकारी विभाग अपने बचने के लिए उन तीन दुकानों को निलंबित कराने के लिए रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 10 Feb 2022, 4:28 PM IST

UP Top News Short News

UP Top News Short News

देसी शराब की तीन लाइसेंसी दुकान होगी निलंबित

वाराणसी. फूलपुर क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध तरीके से कच्ची शराब बनाने और उपकरण मिलने पर आबकारी विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। आबकारी विभाग अपने बचने के लिए उन तीन दुकानों को निलंबित कराने के लिए रिपोर्ट बनाकर जिलाधिकारी को भेजने जा रहा है। आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर और सिपाही अपने ही उच्चाधिकारियों से झूठ बोल रहे हैं। फूलपुर क्षेत्र में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने छापा मारकर भारी मात्रा में कच्ची शराब और उपकरण बरामद किए थे। पुलिस ने चार थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर छह लोगों को गिरफ्तार जेल भी भेज दिया। उन सभी के घरों से अवैध तरीके से बनी कच्ची शराब और उपकरण भी मिले।

यूपी पावर कारपोरेशन के दो अधिकारी हाईकोर्ट में तलब

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रमुख सचिव पावर एवं एनर्जी लखनऊ व प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को रिकॉर्ड के साथ 15 फरवरी को तलब किया है। पूछताछ की गई है कि पिछले चार वर्ष से याची से निराधार भारी राशि की मांग कर किन परिस्थितियों में उसे परेशान किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल कर यह बताने के लिए कहा है कि क्यों न मिलक, रामपुर के उपभोक्ताओं के बिजली बिल आडिट कराया जाय। याचिका की सुनवाई 15 फरवरी को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति एस पी केसरवानी तथा न्यायमूर्ति जयंत बनर्जी की खंडपीठ ने पुत्तन की याचिका पर दिया है। इससे पहले हाईकोर्ट ने अधिशासी अभियंता को रिकार्ड के साथ तलब किया था। लेकिन वह न तो हाजिर हुए और न ही हाजिरी माफी की अर्जी दी।

यह भी पढ़ें:UP Top News: पहले चरण के चुनाव के लिए बुधवार को प्रियंका गांधी जारी करेंगी यूपी कांग्रेस का 'उन्नति विधान' घोषणा पत्र

बेरोजगारी से तंग युवक ने दी जान

प्रयागराज. मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोठी मदनी गांव का रहने वाला दिलीप सिंह छह फरवरी को शाहगंज स्थित एक लॉज में आकर रुका था। जब देर रात तक कमरा नहीं खुला तो कर्मचारियों को शक हुआ। उन लोगों ने खिड़की से देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उसके फुफेरे भाई विकास सिंह ने बताया कि दिलीप राजस्थान में प्राइवेट नौकरी करता था लेकिन दिसंबर में उसे निकाल दिया गया था। इसके बाद से ही बेरोजगार था। इसी वजह से वह डिप्रेशन में था। एसओ अरविंद राय ने बताया कि बेरोजगारी और सफेद दाग के कारण वह डिप्रेशन में था। घर वालों के मुताबिक इसी कारण उसने खुदकुशी कर ली।

यह भी पढ़ें: होटल कर्मचारियों की मारपीट में कुएं में गिरकर युवक की मौत

छात्रों के वैक्सीनेशन में प्रदेश में अव्वल इटावा

इटावा. 15 से 17 वर्ष की उम्र के छात्रों के वैक्सीनेशन मामले में इटावा प्रदेशभर में अव्वल आया है। वहीं, गाजीपुर दूसरे व मुजफ्फनगर तीसरे स्थान पर रहा। शिक्षा विभाग के ताजा आकड़ों के अनुसार, इटावा में छात्रों में 106.63 फीसदी वैक्सीनेशन किया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रदेशभर में वृहद स्तर पर टीकाकरण शुरू कराया गया था। स्कूलों में कैंप लगाकर वैक्सीन लगाई गईं। इटावा में लक्ष्य के सापेक्ष 106.63 फीसदी वैक्सीनेशन स्कूलों में हुआ। शिक्षा विभाग के जारी आकड़ों के अनुसार, 1 लाख 10 हजार 942 हजार छात्र-छात्राओं को चिह्नित किया था, लेकिन 1 लाख 18 हजार 293 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई गई।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश