
UP Top News Short News
दूध देने गए बच्चे का मंदिर के पास मिला शव, कुकर्म के बाद हत्या की आशंका
कानपुर. सचेंडी थाना क्षेत्र में रात दूध देने के लिए घर से निकले सात वर्षीय बच्चे का शव संदिग्ध हालात में सूनसान जगह पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे से कुकर्म के बाद हत्या की आशंका जताई। गांव में रहने वाले ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि उनके घर से करीब 800 मीटर दूरी पर एक माता का मंदिर है। मंदिर में रहने वाले महंत के यहां उनके घर से रोज दूध जाता है। गुरुवार शाम को दूध देने के लिए गया बच्चा काफी देर तक नहीं लौटा। घर से कुछ दूरी पर स्थित एक अन्य मंदिर के पास बच्चे का शव पड़ा मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। कपड़ों की तलाशी में पास से एक बिस्कुट मिला।पुलिस ने मंदिर के पास बने एक कमरे से नशे में धुत युवक को हिरासत में लिए है।
प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर दोस्तों ने की हत्या
उन्नाव. जिले में बीघापुर थाना क्षेत्र के रावतपुर में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की धारदार हथियार से हत्या कर शव रेलवे ट्रैक फाटक के पास फेंक दिया गया। रावतपुर निवासी सुनील कुमार का बेटा शिवम लोडर का क्लीनर था। शिवम व उसके दोस्त सूरज, विशाल, राहुल का एक ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूरज शिवम को रास्ते से हटाने की योजना बना ली। सूरज दोपहर तीन बजे शिवम को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। रात 10 बजे उसने दोनों दोस्तों की मदद से लोहे की रॉड से चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को रेलवे पटरी पर फेंकने के लिए ले जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि मृतक की बहन शालिनी की तहरीर पर उसके तीनों दोस्त सूरज, विशाल व राहुल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया।
शादी समारोह से 10 लाख के जेवरात और नकदी से भरा बैग चोरी
ललितपुर. ललितपुर कोतवाली क्षेत्र के राजघाट रोड के पास शादी समारोह चल रहा था। मऊरानीपुर से ललितपुर बारात आई थी। रात्रि करीब 10:30 बजे जब दरवाजे पर दूल्हे का टीका और लगून हो रहा था, तभी ऊपरी मंजिल पर अज्ञात चोर एक कमरे में घुस गया, जहां उसने मौका देख कर 10 लाख के जेवरात और 80 हजार रुपये से भरा बैग चोरी कर भाग गया। तभी वहां बारात में आए एक आठ वर्षीय लड़का ने चोर को बैग लेकर भागते हुए देख लिया और शोर मचाया। जब तक परिजन ऊपरी मंजिल पर कमरे में पहुंचे, तब तक चोर बैग लेकर दूसरे रास्ते से रफूचक्कर हो गया। दुल्हन के लिए लाए गए जेवरात चोरी होने के चलते वैवाहिक कार्यक्रम करीब दो घंटे तक रोक दिया गया।
21 फरवरी को प्रयागराज आएंगी मायावती
प्रयागराज. बसपा सुप्रीमो मायावती 21 फरवरी को प्रयागराज आ सकती हैं। प्रयागराज शहर के केपी ग्राउंड में मायावती जनसभा को संबोधित करेंगी। मायावती के आगमन को लेकर प्रयागराज जिला समेत मंडल भर के प्रत्याशियों और नेताओं ने कार्यक्रम का जिम्मा सम्हाल लिया है। मायावती के आगमन को लेकर केपी ग्राउंड में हेलीपैड का निर्माण भी किया जाएगा। मायावती हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पहुंचेगी। मायावती के आगमन को लेकर केपी ग्राउंड में एक हेलीपैड भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही प्रयागराज मंडल के तीन जिलों के प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को भी आवश्यक निर्देश दिए गए है।
Updated on:
18 Feb 2022, 5:10 PM IST
Published on:
18 Feb 2022, 5:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.