
UP Top News Short News
हिजाब मामले को लेकर वाराणसी के स्कूल के बाहर प्रदर्शन
वाराणसी. कर्नाटक में शुरू हुए हिजाब विवाद का मामला अब वाराणसी भी पहुंच गया है। सोमवार को शिवपुर स्थित गुरुनानक इंग्लिश स्कूल के बाहर कुछ युवकों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छात्राएं हिजाब लगाकर स्कूल पहुंची हैं। प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया।प्रदर्शनकारी युवा स्कूल में छात्राओं के हिजाब पहनकर आने का वीडियो फुटेज प्रिंसिपल को दिखाने की बात कर रहे थे। वहीं प्रिंसिपल ने स्कूल में हिजाब पहनकर आने की बात को खारिज किया। उनका कहना है कि स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया जा सकता है।
24 को अमेठी आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अमेठी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को अमेठी आएंगे। पीएम गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कौहार में सुल्तानपुर व अमेठी संसदीय क्षेत्र की संयुक्त जनसभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में दोनों संसदीय क्षेत्र के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। जनसभा में अमेठी सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के अलावा कई अन्य बड़े नेता भी आएंगे। पांचवें चरण में शामिल जिले में विधानसभा चुनाव का प्रचार समाप्त होने से 30 घंटे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अमेठी आएंगे। पार्टी जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री यहां बड़ी जनसभा करेंगे। यह जनसभा अमेठी व सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र की संयुक्त रूप से होगी।
वेलेंटाइन डे मनाने वाली लड़की का मिला शव
प्रयागराज. सात दिनों से लापता लड़की की लाश कुएं में मिली। शालिनी धुरिया नई दिल्ली में रहकर प्राइवेट जॉब करती है। परिजनों के मुताबिक, 13 फरवरी की रात वह दिल्ली से घर के लिए निकली थी। इसकी जानकारी भी नहीं दी थी। वहीं, प्रयागराज में पोलो ग्राउंड में दो-तीन दिन से बदबू आ रही थी। बदबू बढ़ने पर आस-पास के लोगों ने देखना शुरू किया तो पता चला कि कुएं में एक बोरा पड़ा मिला। बोरा खोलकर देखा गया तो उस बोरे में शव था। शरीर फूल गया था, जिससे यह पता चल रहा था कि उसकी हत्या करीब एक सप्ताह पहले की गई है।
ऑक्सीजन प्लांट की फिर होगी जांच
गोरखपुर. कोरोना महामारी के बीच लगे ऑक्सीजन प्लांट की फिर से जांच होगी। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएयूटी) की तकनीकी टीम से जांच कराएगा। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन प्लांट में कॉपर की जगह प्लास्टिक की पाइप लगाई गई है।जिले में 17 ऑक्सीजन प्लांट लगाए गए हैं। इन प्लांटों को पीएम केयर्स, आपदा कोष और कॉरपोरेट रिस्पांसबिलिटी फंड (सीआरआर) के रुपये से लगाए गए हैं। शासन को सूचना मिली है कि प्लांट लगाने में कार्यदायी संस्थाओं ने काफी झोल किया है। महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. वीबी सिंह ने प्रदेश के सभी सीएमओ को पत्र लिखकर 10 फीसदी निर्माण कार्यों का टेक्नीकल ऑडिट कराने का फैसला लिया है।
Published on:
21 Feb 2022, 4:50 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.