लखनऊ. पहाड़ों पर बारिश के बाद बर्फबारी के आसार बढ़ रहे हैं। बारिश और बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। सुबह जहां देर तक घना कोहरा छाया रहेगा, तो वहीं शीतलहर भी चलेगी। इसके साथ ही मौसम के बदले मिजाज के चलते यूपीवासियों को नए साल में बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है। ये अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।