5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

यूपी में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं। प्रदेश के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 5 Jan 2021, 8:54 AM IST

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बढ़ेगी गलन, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बढ़ेगी गलन, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट,यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बढ़ेगी गलन, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट,यूपी में बारिश के साथ गिरेंगे ओले, बढ़ेगी गलन, इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, देखें लिस्ट

लखनऊ. पूरे उत्तर प्रदेश में अभी कुछ और दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। एक दो जिलों को छोड़कर लगभग पूरे यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के ताजा अनुमान के मुताबिक आज भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस बीच कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके साथ ही 6 जनवरी और 7 जनवरी को प्रदेश के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। सोमवार को यूपी का सबसे ठंडा स्थान बांदा रहा, जहां रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश, कोहरे और शीतलहर का सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में पड़ रहा है। मौसम विभाग की अगर मानें तो राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, लखीमपुर, सीतापुर समेत आसपास के तमाम जिलों में हल्ती से भारी बारिश हो सकती है।

बारिश और ओला गिरने के आसार

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आज भी पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। इस बीच कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके साथ ही 6 जनवरी और 7 जनवरी को प्रदेश के तमाम इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। शीतलहर चलने के चलते गलन और भी बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और शीतलहर के चलते मौसम में आई नमी के कारण कोहरे का दौर फिर से लौट सकता है। लखनऊ और आसपास के जिलों में सर्द हवाओं के चलने से ठंड का सितम भी बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: नये साल पर बड़ा तोहफा, पूरा हुआ घर का अधूरा सपना, सिर्फ 4.76 लाख में शानदार फ्लैट

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में बारिश हो सकती है उनमें लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं और कासगंज शामिल हैं।