
यूपी में तूफान ताउते के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी, इन जिलों में अगले तिन दिनों तक भारी बारिश, 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
लखनऊ. Cyclone Tauktae impact in UP: अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते का असर लगभग पूरे उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। आज सुबह से ही यूपी के कई जिलों में मौसम का मिजाज अचानक बदल सा गया है। मौसम विभाग ने भी प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश, आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, इटावा, लखीमपुरखीरी, कानपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, टूंडला, आगरा और एटा सहित यूपी के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी और कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। इन सभी क्षेत्रों में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। वहीं मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक 19 मई और 20 मई को मानसून से पहले की सबसे भारी हो सकती है।
अगले दो-तीन दिनों तक बदला रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) के चलते भी अगले दो-तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश की मौसमी गतिविधियों में बदलाव होने की उम्मीद है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक आज (मंगलवार) यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। IMD ने लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, इटावा, लखीमपुरखीरी, कानपुर, गोंडा, बहराइच, बस्ती, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, सहारनपुर, हाथरस, फिरोजाबाद, बदायूं, अलीगढ़, कासगंज, मथुरा, टूंडला, आगरा और एटा सहित अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान बताया है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के लगभग सभी हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert) है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ आंधी की उम्मीद है।
किसानों के लिए भी अलर्ट
इसके साथ ही मौसम विभाग ने किसानों को अलर्ट जारी किया है कि कटी फसल को इकट्ठा कर लें। वहीं तेज बारिश में पेड़ों के नीचे खड़े होने से मना किया है। मंगलवार, बुुधवार और गुरुवार को 15-20 मिमी तक बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, चक्रवाती तूफान ताउते के असर से यूपी के अलग-अलग जिलों में तेज बारिश होगी।
Updated on:
18 May 2021, 10:29 AM IST
Published on:
18 May 2021, 10:25 AM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.