
यूपी के कई शहरों में बढ़ा कोहरे का प्रकोप, 14 दिसंबर से बढ़ेगी ठंड, बारिश के आसार
लखनऊ. यूपी में ठंड अपने शबाब पर है। पहाड़ों से आ रही हवा ने राजधानी लखनऊ, कानपुर, समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। सुबह से लेकर शाम तक बजे घने कोहरे की चादर में लिपटे यूपी में आगामी दिनों में ठंड और बढ़ेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 दिसंबर के बाद से हाड़ कांपने वाली ठंड पड़ सकती है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं। वहीं पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा। दो दिन बाद तापमान में और गिरावट आएगी। ठंड में इजाफा होगा।
लखनऊ समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। हवाओं में नमी भी बढ़ गई है। ऐसे में शहर का अधिकतम पारा शुक्रवार को लुढ़क गया। राजधानी का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यहां 7.7 डिग्री सेल्सियस की दर्ज से पारा लुढ़क गया।
हो सकती है बूंदाबांदी
मौसम विभाग के अनुसार यूपी में बूंदाबांदी के आसार हैं। 12 दिसंबर को गरज के साथ दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही ओलावृष्टि और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।
प्रदूषण में कमी
कोहरे से भले ही विजिबिलिटी कम रही हो मगर प्रदूषण से शहर की हवा में कुछ खास सुधार नहीं हुआ है। शुक्रवार को एयर क्वॉलिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 312 रहा। यह मानक अत्यधिक खराब की श्रेणी में आता है। इसी तरह आगरा का 355, ग्रेटर नोएडा का 330, नोएडा का 314, वाराणसी, 380, कानपुर का 316 दर्ज किया गया।
Published on:
12 Dec 2020 09:22 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
