लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम पल-पल बदल रहा है। दिसंबर माह खत्म होते-होते ठंड रा प्रचंड रूप ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। 31 दिसंबर को लखनऊ का न्यूनतम तापमान चार डिग्री दर्ज हुआ, जो बीते माह का सबसे न्यूनतम तापमान रहा। आने वाले तीन-चार दिन भी कुछ ऐसे ही रहने वाले है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट भी जारी किया है, जिसके साथ ही तापमान और गिरेगा।