29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Update: नए साल से पहले बदलने वाला है यूपी का मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 23 से 28 दिसंबर तक कोहरा, बारिश और बादल छाए रहेंगे। 23 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में बारिश के आसार हैं। 26-28 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम बारिश होगी। नए साल में ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Dec 23, 2024

नए साल के साथ ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा

नए साल के साथ ठंड और शीतलहर का प्रकोप बढ़ेगा

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 23 दिसंबर से लेकर 28 दिसंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा, बादल और बारिश का प्रभाव रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के कारण प्रदेश में नम हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। इसका प्रभाव सबसे पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिलेगा, जहां 23 दिसंबर को बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: 14 ट्रेनें रद्द: बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां प्रभावित, जानें पूरी जानकारी

23 -30  दिसंबर: मौसम का हाल

23 दिसंबर: पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की उम्मीद।

24-25 दिसंबर: पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।
सुबह और रात के समय हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव रहेगा।

26-28 दिसंबर: पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश के आसार।
इस अवधि में अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी।

29-30 दिसंबर: मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा।
न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड और शीतलहर का प्रभाव बढ़ेगा।

29 दिसंबर से ठंड का असर बढ़ेगा

मौसम विभाग के मुताबिक 29 दिसंबर से प्रदेश में शुष्क मौसम लौटेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इसका असर नए साल में अधिक ठंड और शीतलहर के रूप में देखने को मिलेगा। 28 दिसंबर तक कोहरे और शीतलहर से राहत मिल सकती है, लेकिन उसके बाद ठंड का प्रकोप तेज हो जाएगा।

नए साल की शुरुआत में ठिठुरन बढ़ेगी

1 जनवरी से ठंड और शीतलहर के साथ नए साल का आगमन होगा। 29-30 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान 4-5 डिग्री तक गिर सकता है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

महत्वपूर्ण जानकारी

कोहरा अलर्ट: 23-28 दिसंबर तक हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव।
बारिश का अनुमान: 23, 26, और 27-28 दिसंबर को पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश।
तापमान: दिन में हल्की गर्माहट, रात में ठंड का असर।
नए साल में ठंड: 29 दिसंबर के बाद शीतलहर और कोहरे की संभावना।

यह भी पढ़ें: पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में बारिश और ठंड का प्रकोप: जानें ताजा अपडेट