मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य भर में 31 मार्च तक 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी और लू चलने की संभावना जताई हैं। इस दौरान पूर्वांचल भीषण लू की चपेट में रहेगा। यहां के अधिकतम तापमान में 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने संभावनाएं हैं। उत्तर और मध्य भारत में मार्च के महीने में ही गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। वहीं, दक्षिण भारत में तो गर्मी ने हाहाकार मचा रखा है। सुबह 9-10 बजे के बीच ही तेज धूप निकल रही है और पूरे दिन गर्म हवाएं चल रही है। कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।