लखनऊ. UP wine Liquor shop new rule: कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप और लॉकडाउन की चर्चाओं के बीच प्रदेश के लगभग हर जिले की शराब की दुकानों के सामने काफी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग किसी भी तरह से अपने हिसाब से शराब खरीद कर रख लेना चाहते हैं। ऐसे में लगभग सभी शराब की दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग की भी धज्जी उड़ती नजर आ रही हैं। इसी को देखते हुए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आदेश के मुताबिक अब पुराना सिस्टम शराब की दुकानों पर नहीं चलेगा। यानी अगर खाली मुंह उठाकर आप शराब लेने दुकान पहुंचे, तो आपको वहां से खाली हाथ ही लौटना पड़ेगा। क्योंकि अब यूपी के किसी भी जिले में शराब खरीदने के लिए मुंह पर मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग रखना जरूरी होगा।