1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती कल से, अगर आप इंटर पास हैं तो कर सकते हैं आवेदन

लेखपाल के पदों पर भर्ती की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक साथ राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकाली है। पिछले लंबे समय से लेखपाल के पदों पर भर्ती का इंतजार था अब जो अभ्यर्थी लेखपाल बनना चाहते हैं उनके लिए या खास मौका है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Mishra

•

Updated: 6 Jan 2022, 11:03 AM IST

lekhpal2.jpg

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लेखपालों के खाली पदों पर नियुक्ति के लिए राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है इच्छुक अभ्यर्थी 7 से 28 जनवरी तक आवेदन दाखिल कर सकते हैं। 4 फरवरी तक दाखिल किए गए आवेदनों ऑनलाइन संशोधन किया जाएगा।

अभ्यर्थी सुनहरा मौका

लेखपाल के पदों पर भर्ती की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सुनहरा मौका है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने एक साथ राजस्व लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकाली है। पिछले लंबे समय से लेखपाल के पदों पर भर्ती का इंतजार था अब जो अभ्यर्थी लेखपाल बनना चाहते हैं उनके लिए या खास मौका है।

ये भी पढ़ें: Petrol Rate Today (6th January 2022), Petrol Price Today in India: आप के शहर में इस रेट पर मिल रहा पेट्रोल

ये लोग कर सकते हैं आवदेन

आयोग के दिशा निर्देश के अनुसार प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा 2021 में शामिल हुए हुए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें आयोग की ओर से स्कोर कार्ड जारी किया गया है। लेखपाल के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता इंटर निर्धारित की गई है। परीक्षा की तिथि बाद में घोषित की जाएगी आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी है। भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से अधिकतम 40 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं वर्गीकृत खेलों में कुशल खिलाड़ियों को 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। भूतपूर्व सैनिकों को तीन बार दिव्यांग जनों को 15 वर्ष की छूट आयोग की ओर से दी गई है।

ये भी पढ़ें: योगी ने दिया तोहफा: चेक कीजिए बैंक अकाउंट आप की पेंशन भी हो चुकी है दोगुनी

राजस्व के कार्य में मिलेगी मदद

उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों लेखपाल के पदों पर भर्ती की गई थी जिसके बाद से बड़ी संख्या में राजस्व कार्यो के लिए लेखपालों की जरूरत थी। उत्तर प्रदेश में अभी भी बड़ी संख्या में लेखपाल के पद खाली हैं। ऐसे में इन पदों को भरने के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल के 8085 पदों पर आवेदन मांगा है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश