बताया जा रहा है की मोहम्मद शमी दुबही गांव के निवासी थे। गांव के अलावा थाना पड़ाव के पास पेट्रोल पंप के बगल उनका एक कार्यालय था। रविवार देर शाम अपने किसी मित्र के साथ थोड़ी दूर पर स्थित ढाबे पर खाना खाया और उनके मित्र ने उनको उनके कार्यालय के गेट के पास छोड़ कर चले गए। जिसके बाद कार्यालय के गेट के अंदर घुसते समय घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर डाली।