1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, विधायक ने मांगी दो दिन में समस्या ठीक करने की मोहलत

वाराणसी में उत्तरी ककरमत्ता गांव के लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने कहा कि बीएलडब्लू प्रशासन द्वारा ककरमत्ता क्रॉसिंग बंद करा दी गई है। आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं दिया गया है। ककरमत्ता क्रॉसिंग के रास्ते का प्रयोग वर्षों से करते चले आ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Feb 2022, 6:57 PM IST

Uttar Pradesh Short News

Uttar Pradesh Short News

सड़क के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन, विधायक ने मांगी दो दिन की मोहलत

वाराणसी. वाराणसी में उत्तरी ककरमत्ता गांव के लोगों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। गांव के लोगों ने कहा कि बीएलडब्लू प्रशासन द्वारा ककरमत्ता क्रॉसिंग बंद करा दी गई है। आवाजाही के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग भी नहीं दिया गया है। ककरमत्ता क्रॉसिंग के रास्ते का प्रयोग वर्षों से करते चले आ रहे हैं। उत्तरी ककरमत्ता गांव के पूर्व प्रधान प्रतिनिधि वकील अंसारी ने कहा कि इलाके का कोई व्यक्ति अगर बीमार हो गया तो रेलवे द्वारा बाउंड्री करा दिए जाने के बाद एंबुलेंस यहां तक नहीं आ सकेगी। गांव की महिलाओं और पुरुषों ने नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दो दिनों का समय मांगा है।

तांत्रिक ने लूटी महिला की आबरू

गोरखपुर. गोरखपुर के सिकरीगंज इलाके के गांव में मंगलवार को तांत्रिक ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। दरअसल, महिला को बच्चे नहीं हो रहे थे इसके लिए वह संत कबीर नगर के एक तांत्रिक से संपर्क की थी।तांत्रिक पूजा करने के बहाने महिला के घर पर आया और पति को सामान लेने के लिए भेज दिया। इसके बाद उसने दुष्कर्म किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और तांत्रिक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने तांत्रिक को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें: Quick Read: पूर्वी जिले में पर्यटन को बढ़ावा, गोरखपुर-वाराणसी के बीच चलेगी सी प्लेन

छह बार के विधायक पूर्व मंत्री राजा राजीव सिंह का निधन

बाराबंकी. दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से छह बार विधायक रहे व सपा सरकार के पूर्व मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह का सोमवार को निधन हो गया। दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बार वह बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। राजीव कुमार सिंह ने बाराबंकी में सबसे अधिक बार विधायक रहने का रिकॉर्ड बनाया है। 1985 में निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में दरियाबाद के विधायक बनने के बाद वह छह बार विधायक रहे और लगातार तीन बार विधानसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक भी मारी।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश