1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Quick Read: पूर्वी जिले में पर्यटन को बढ़ावा, गोरखपुर-वाराणसी के बीच चलेगी सी प्लेन

पूर्वांचल के उत्तरी हिस्से में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामगढ़ ताल में सी-प्लेन चलाने की घोषणा की है और अब इस पर प्रशासनिक स्तर पर मंथन तेज हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Jan 2022, 6:21 PM IST

Uttar Pradesh Top News

Uttar Pradesh Top News

गोरखपुर-वाराणसी के बीच सी प्लेन

गोरखपुर. पूर्वांचल के उत्तरी हिस्से में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अहम फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के रामगढ़ ताल में सी-प्लेन चलाने की घोषणा की है और अब इस पर प्रशासनिक स्तर पर मंथन तेज हो गया है। गुरु गोरक्षनाथ की नगरी गोरखपुर के रामगढ़ ताल से भगवान भोले शंकर की नगरी काशी तक ये प्लेन चलाया जाएगा। सी-प्लेन उतारने का जो मानक होता है उसे रामगढ़ ताल पूरा करता है। ताल की लंबाई-चौड़ाई और गहराई मानक के अनुसार है। केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत पूरे देश में 100 सी-प्लेन चलाने की घोषणा की है। इसके तहत पहले चरण में स्पाइस जेट को 18 जगहों पर सी-प्लेन चलाने की अनुमति मिली है। गोरखपुर से वाराणसी के बीच भी स्पाइस जेट को चलाया जाएगा।

गोरखपुर रूट पर चलेगी राजधानी और वंदे भारत ट्रेनों का संचालन

गोरखपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर रूट पर भी राजधानी और वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होगा। बाराबंकी-गोरखपुर-छपरा (425 किमी) मुख्य रेलमार्ग भी 110 से 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लायक बन चुका है। 160 किमी प्रति घंटे के लायक बनाने की तैयारी चल रही है। विकास की गति को रफ्तार देने के लिए चल रहे निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समय से पूरे कराएंगे। यात्री सुविधाएं, संरक्षा और सुरक्षा के साथ बेहतर ट्रेन संचालन, खर्चों में कटौती के साथ आय के उपाय खोजना व कर्मचारी कल्याण उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं।

एक करोड़ की रंगदारी में रियल एस्टेट कारोबारी ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी. वाराणसी के शुकुलपुरा सरायनंदन निवासी जितेंद्र कुमार यादव को कॉल कर एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी मांगने का नाम माफिया बीकेडी सिंह बताया है। पुलिस दी जानकारी में जितेंद्र ने बताया कि वह 2013 से रियल इस्टेट और कंस्ट्रक्शन के काम से जुड़े हैं। उनके मोबाइल पर 30 दिसंबर को 2 बार कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह माफिया बीकेडी सिंह बोल रहा है। इसके साथ ही उसने एक करोड़ रुपए मांगे। कॉल करने वाले ने रुपए न देने पर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को कहा है। इसी वजह से उन्होंने इंस्पेक्टर भेलूपुर को तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई।

यह भी पढ़ें:Quick Read: 7 दिसंबर से गोरखपुर में चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का मार्च से शुरू होगा निर्माण

लखनऊ. लखनऊ-कानपुर के बीच ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए छह लेन एक्सप्रेस-वे का निर्माणकार्य मार्च से शुरू करेगा। केंद्र सरकार ने एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए 1935.64 करोड़ बजट स्वीकृत किया है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक एनएन गिरि ने कहा कि एक्सप्रेस-वे की लंबाई करीब 63 किमी है। एक्सप्रेस-वे बनने से लखनऊ से कानपुर केवल 45 मिनट में पूरी हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे का टेंडर खुल गया है। आधा दर्जन कंपनियों ने टेंडर डाले हैं। कंपनियों की तकनीकी क्षमता का परीक्षण किया जा रहा है। पांच जनवरी तक कंपनी का चयन कर करार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Quick Read: फेसबुक पर दोस्ती फिर होटल में दुष्कर्म, पीड़िता के पिता को वीडियो भेजकर 10 लाख की मांग, गिरफ्तार

9 जनवरी को पीएम मोदी की लखनऊ में रैली

लखनऊ. यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली चुनावी सभा 9 जनवरी को लखनऊ में होगी। वृंदावन विहार कॉलोनी स्थित डिफेंस एक्सपो मैदान में प्रस्तावित रैली में पांच लाख से अधिक लोगों को जुटाने की तैयारी है। निर्वाचन आयोग के तीन दिनी लखनऊ दौरे के बाद संकेत मिले हैं कि आयोग की ओर से सात जनवरी तक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर आचार संहिता लागू की जा सकती है।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश