14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक क्लिक में पढिये उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज

स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ पौधे लागने वालों में जिनकी बेस्ट सेल्फी होगा, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा

2 min read
Google source verification

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों और सेल्फी पोस्ट से लेकर सियासी गलियारों की हलचल तक, जानिये उत्तर प्रदेश की टॉप न्यूज के बारे में।

स्वतंत्रता दिवस पर बेस्ट सेल्फी के लिए योगी सरकार देगी पुरस्कार

लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर 9 करोड़ पौधे लागने वालों में जिनकी बेस्ट सेल्फी होगा, उन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने लक्ष्यों को समय से पूरा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि जो पौधे लगाए गए हों उनकी सही ढंग से देखभाल व सुरक्षा हो। एक ही दिन में नौ करोड़ पौधों को वन विभाग, अन्य विभागों व जनता के सहयोग से लगाया जाएगा। इसी के साथ उन्होने कुपोषित बच्चों और महिलाओं के लिए सहजन के पेड़ लगवाने के निर्देश दिए।

केजरीवाल नहीं मिल सके चंद्रशेखर से

लखनऊ. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के मुताबिक राज्य सरकार ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दलित नेता भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर से मिलने की अनुमति नहीं दी है। राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी ने कहा कि प्रदेश सरकार दंगे फसाद कराने की खुली छूट देती है। यहां तक कि मॉब लिचिंग हो सकती है और साथ ही जातीय संघर्ष भी हो सकते हैं लेकिन एक निर्वाचित मुख्यमंत्री भीम आर्मी के नेता चंद्रशेखर से नहीं मिल सकते हैं।

सचिवालय प्रवेश पत्र न बनने पर जताई नाराजगी

लखनऊ. सचिवालय प्रवेश पत्र न बन पाने के कारण कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष वीपी मिश्र और संयोजक संतीश कुमार पांडेने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से नाराजगी जताई है। वीपी मिश्र के मुताबिक आदेश के बावजूद सचिवालय प्रशासन के तानाशाह अधिकारी प्रवेश पत्र नहीं बना रहे हैं। संयुक्त मोर्चा ने राज्य सरकार को इस मामले में कहा है कि अगर एक हफ्ते में सभी विभागीय कर्मचारी संगठनों के सचिवालय प्रवेश पत्र नही बने, तो प्रदेश के सैकड़ों संघों के पदाधिकारी आंदोलन करेंगे।

सहकारी बैंक के सभी पदों पर भाजपा का परचम

यूपी कॉपरेटिव बैंक लि. सभापति और उप सभापति के चुनाव में मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह सभापति को गोरखपुर और पूर्व मुख्यमंत्री बीर बहादुर सिंह के बेटे जीतेंद्र बहादुर सिह को उप सभापति चुना गया। इस चुनाव के साथ ही बैंक के सभी पदों पर भाजपा काबिज हो गयी है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम बीकेटी सूर्यकांत त्रिपाठी ने इनके निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा की। इसी के साथ शाहजहांपुर के बलबीर सिंह को पीसीएफ और ललितपुर के प्रदीप चौबे को लैकफेड के लिए चुना गया।