scriptQuick Read: ललितपुर जिले में बनेगा देश का पहला रीछ-भालू संरक्षण केंद्र | uttar pradesh top news | Patrika News

Quick Read: ललितपुर जिले में बनेगा देश का पहला रीछ-भालू संरक्षण केंद्र

locationलखनऊPublished: Aug 23, 2021 03:12:19 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

ललितपुर जिले के मड़ावरा वन रेंज में जल्‍द ही देश का पहला रीछ भालू संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इस योजना को वन विभाग के मुख्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य वन जीव परिषद को भेजा गया है।

Quick Read: ललितपुर जिले में बनेगा देश का पहला रीछ-भालू संरक्षण केंद्र

Quick Read: ललितपुर जिले में बनेगा देश का पहला रीछ-भालू संरक्षण केंद्र

ललितपुर जिले में बनेगा देश का पहला रीछ-भालू संरक्षण केंद्र

ललितपुर. ललितपुर जिले के मड़ावरा वन रेंज में जल्‍द ही देश का पहला रीछ भालू संरक्षण केंद्र बनाया जाएगा। इस योजना को वन विभाग के मुख्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद राज्य वन जीव परिषद को भेजा गया है। दरअसल ललितपुर जिले के मड़ावरा वन रेंज में स्थित रिछना पहाड़ी के आसपास के इलाके में रीछ-भालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मड़ावरा वन रेंज के 8522 हेक्टयर क्षेत्रफल में घना जंगल है। जंगल में पिछले सात सालों में रीछ-ळभालू की संख्या पौने 200 के आसपास हो गई है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, वन विभाग ने देश का पहला रीछ भालू सरंक्षण केंद्र बनाने के लिए कार्य योजना बनाई थी। इसमें शाम‍िल मड़ावरा वन रेंज के ग्राम सोलदा, लखंजर, पापड़ा, धौरी सागर, कोथरा के अलावा अन्य क्षेत्र में वातावरण भालुओं के लिए ठीक है।
दूरदर्शन पर प्रसारित होगा अमृत महोत्सव का कार्यक्रम

लखनऊ. दूरदर्शन और आकाशवाणी पर भी अमृत महोत्सव का रंग चढ़ा है। दूरदर्शन पर पूरे साल आजादी के दीवानों को समर्पित विशेष कार्यक्रम प्रसारित होंगे। इसके लिए विशेष तैयारी की गई है। आजादी के दीवानों पर केंद्रित खास डाक्यू ड्रामा भी तैयार किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्रीय भावना को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। देश भक्ति का जज्बा लिए फिल्मों के प्रसारण के साथ ही समारोह भी आयोजित हो रहे। दूरदर्शन केंद्र लखनऊ की कार्यक्रम प्रमुख रमा अरुण त्रिवेदी ने कहा कि आजादी के आंदोलन में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और बलिदान की प्रेरक कहानियों को शामिल करते हुए कार्यक्रम तैयार किए जा रहे। इसका मुख्य उददेश्य है कि हमारी नई पीढ़ी उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को जान सके।
रक्षाबंधन से पहले एकलौते भाई की मौत

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के झंगहा महंत टोला में एक घर की खिड़की में करंट उतर गया। रात में करीब 11 बजे खिड़की से परदा हटाते समय घर का एक युवक करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झंगहा महंत टोला निवासी अरविंद यादव रात में करीब 11 बजे गर्मी से परेशान हुए तो कमरे की खिड़की पर लगा पर्दा हटाने लगे। इस दौरान खिड़की पर लगी लोहे की ग्रिल से उनका हाथ छू गया। ग्रिल में करंट आ रहा था, जिसके चलते अरविंद उसी में चिपक गए। पत्नी ने काजल यादव ने शोर मचाया तो बिजली सप्लाई बंद की गई। तब तक अरविंद की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन परिजन अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के अंक सुधार प्रवेश परीक्षा पत्र जारी

गोरखपुर. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के संस्थागत व व्यक्तिगत विद्यार्थियों के अंक सुधार परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। संस्थागत छात्रों को अपने प्रवेश पत्र के लिए संबंधित स्कूलों से संपर्क करना होगा, जबकि व्यक्तिगत विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।अंक सुधार की परीक्षा 25 अगस्त से शुरू हो रही हैं जो 15 सितंबर को समाप्त होगी। सीबीएसई द्वारा यह परीक्षा संस्थागत व व्यक्तिगत दोनों विद्यार्थियों के लिए कोविड गाइडलाइन के साथ ऑफलाइन आयोजित की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही उन्हें हैंड सैनिटाइजर लेकर आना होगा।
महिला और तीन बच्चों की मौत पर ससुराल वालों पर केस दर्ज

प्रयागराज. प्रयागराज में यमुनापार स्थित लालापुर थाना क्षेत्र के बसहाई गांव में महिला व तीन बच्चों की मौत के मामले में केस दर्ज हुआ। पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि रेनू के पिता ने ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। पुलिस का तर्क है कि अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान मिलते हैं तो उस आधार पर मुकदमे में धारा को बढ़ा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार की रात में सास से विवाद होने पर रेनू यादव अपनी दो बेटियों व एक बेटे के साथ घर से निकल गई थी। रविवार सुबह चारों की लाश तालाब में मिली थी। इस घटना से गांव में खलबली मच गई थी पुलिस ने आत्महत्या का मामला बताया था जबकि मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया था। एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी भी घटनास्थल पर जांच के लिए लालापुर पहुंचकर पूछताछ करेगी।
अनोखे डिवाइस से लैस होंगे लखनऊ मंडल के ट्रैक मेंटेनर

लखनऊ. अब रेल पटरी पर मरम्मत कार्य के दौरान किसी कर्मचारी की जान नहीं जाएगी। एक खास तरह का डिवाइस आपात स्थिति से उन्हे अलर्ट करेगा। ट्रेन आने से पहले ही ट्रैक मेंटेनर को इसकी जानकारी मिल जाएगी। इसे संभव बनाने के लिए लखनऊ मंडल के गैंगमैन और ट्रैक मेंटेनर को जीपीएस आधारित डिवाइस ‘रक्षक’ से लैस करने की कवायद चल रही है। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने मंडल मुख्यालय से संरक्षा कार्य से जुड़े कर्मचारियों की रिपोर्ट मांगी है। छह अगस्त को शिवपुर-कादीपुर सेक्शन में पटरी मरम्मत कार्य के दौरान मालगाड़ी की चपेट मे आने से एक ट्रैक मेंटेनर दुखद दुर्घटना का शिकार हो गया था। ट्रैक मेंटेनर अनिल कुमार को गाड़ी आने का अंदाजा भी नहीं लग पाया। इस दुर्घटना से नाराज कर्मचारी संगठन ने विभागीय अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मोर्चा खोल दिया था। महाप्रबंधक से मिले प्रतिनिधि मंडल ने कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया था।
डेढ़ साल की बच्ची से मजदूर ने किया दुष्कर्म

औरैया. औरैया-दिबियापुर मार्ग पर एक भट्टा में काम करने वाले मजदूर ने डेढ़ वर्ष की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला। मासूम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया तो डॉक्टरों ने उसे इटावा सैफई मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मजदूर परिवार के साथ ईंट भट्ठे के पास ही रहते हैं। पुलिस के अनुसार एक मजदूर महिला रात में भट्ठे पर काम कर रही थी। इस बीच रात में फतेहपुर निवासी रहीश उसकी एक साल बेटी को खिलाने के बहाने उठाकर ले गया था। कुछ देर बाद बच्ची के जोर जोर से रोने की आवाज सुनी तो साथ काम कर रहे मजूदर भी पहुंच गए और नजारा देखकर सन्न रह गए। मासूम बच्ची से रहीश दुष्कर्म कर रहा था और लोगों को देखते ही वह फरार हो गया। इस बीच उसकी मां भी पहुंच गई और बच्ची को खून से लथपथ देखकर गश खाकर गिर पड़ी। घटना की जानकारी के बाद इलाकाई लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस ने आरोपित मजदूर युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

ट्रेंडिंग वीडियो