जितिन प्रसाद की लव स्टोरी शुरू होती है 2007 में जब वह पहली बारटीवी जर्नलिस्ट नेहा सेठ से मिले थे। दोनों में दोस्ती भी हुई और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हुआ। दुनिया की नजरों से छिपते हुए वे दोनों एक दूसरे से मिलने लगे लेकिन शादी से पहले तक किसी को भी उनके रिलेशन की भनक नहीं लगी। 30 वर्ष तक नेहा के लिए जो भी रिश्ते आ रहे थे, वे उन सभी को ठुकरा रही थीं। इस बात से उनकी मां सबसे ज्यादा परेशान थीं। फिर एक दिन जितिन प्रसाद का रिश्ता आया, तो बिना किसी देरी के नेहा ने झट से हां कर दिया। इस रिश्ते को लेकर परिवार के अन्य सदस्य भी बहुत खुश हुए और उन्होंने ने भी हां कर दी। नेहा तो पहले से ही शादी के लिए काफी उत्साहित थीं।