भाजपा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला द्वारा जारी किए गए नोटिस में कहा गया, सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से आपके द्वारा ट्रेन में किए गए आचरण/कृत्य की जानकारी प्राप्त हुई है। आपके इस आचरण से पार्टी की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, जो कि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।"