26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अयोध्या मामला : संत महासम्मेलन के जरिये दम दिखाने को तैयार विहिप, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की भी तैयारियां तेज

अयोध्या मामले को लेकर एक तरफ जहां विहिप की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं मौजूदा हालातों को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी सक्रिय हो गया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Nov 2018, 2:33 PM IST

ayodhya case

अयोध्या मामला : संत महासम्मेलन के जरिये दम दिखाने को तैयार विहिप, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की भी तैयारियां तेज

लखनऊ. 25 नवम्बर को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए संत महासभा आयोजित की जा रही है। इसमें देश भर के साधु-संत इक्ट्ठे होंगे। इसे राम भक्त महासम्मेलन का नाम दिया गया है। पूरा आयोजन विश्व हिंदू परिषद की देखरेख में हो रहा है। विहिप की कोशिश इस महासम्मेलन में भीड़ जुटाकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर मंदिर निर्माण के लिए दबाव बनाना होगी। अयोध्या मामले को लेकर एक तरफ जहां विहिप की तैयारियां जोरों पर हैं, वहीं मौजूदा हालातों को देखते हुए ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड भी सक्रिय हो गया है। बोर्ड ने लखनऊ के नदवा कॉलेज में 16 दिसंबर को कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक में अयोध्या मामले को लेकर विहिप और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की सक्रियता के अलावा कानून बनाकर मंदिर निर्माण का रास्ता साफ करने वाले यूपी सरकार के मंत्रियों के बयानों पर विचार किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड ने अयोध्या मुद्दे को लेकर भाजपा, आरएसएस, विहिप और संतों के बयानों चुप्पी साध रखी है। सुप्रीम कोर्ट जनवरी में अयोध्या केस की सुनवाई करेगा, इससे पहले बोर्ड की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।

कार्यकारिणी का एजेंडा जारी
- ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की कार्यकारिणी बैठक का एजेंडा जारी कर दिया गया है। बोर्ड की लीगल कमेटी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कार्यकारिणी की बैठक में रिपोर्ट पेश करेगी, जिसके बाद मामले में आगे की रणनीति तय की जाएगी।
- अयोध्या केस की विवादित जमीन पर मालिकाना हक के लिए सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन मुकदमे पर भी लीगल कमेटी अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।
- बोर्ड कार्यकारिणी की बैठक में तीन तलाक पर केंद्र सरकार के अध्यादेश से मुकाबले की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा।
- इस्लाम-ए-मुआशरा के तहत गैर शरई रस्मो-रिवाज के खिलाफ आम मुसलमानों को जागरूक करने के उपायों पर भी बोर्ड में चर्चा कई जाएगी।
- कार्यकारिणी की बैठक में बोर्ड के आगामी 27वें आम इजलास की तारीख और स्थान के बारे में निर्णय लिया जाएगा।

विहिप की तैयारियां तेज, दावा- एक लाख की भीड़ जुटाने का
25 नवम्बर को राम नगरी में होने वाली संतों की महासभा को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने अपनी तैयारियों तेज कर दी हैं। महा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए विहिप और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। विहिप के प्रांतीय प्रवक्ता शर्मा ने बताया कि इस महासम्मेलन की सफलता के लिए संतों के साथ बैठकों का दौर जारी है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय सहित अन्य पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं। टेंट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसे राम भक्त महासम्मेलन का नाम दिया गया है, जो अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के करीब स्थित बड़ा भक्तमाल मंदिर के विशाल प्रांगण में होगा। विहिप का दावा है कि इस सभा में लगभग एक लाख से अधिक कार्यकर्ता और सदस्य शामिल होंगे।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग