Akhilesh Yadav का बड़ा हमला: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लखीमपुर विधायक थप्पड़ कांड और जेपीएनआईसी विवाद पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें माल्यार्पण करने से रोका जा रहा है, और सरकार जानबूझकर जनता के सामने सच्चाई नहीं आने दे रही। अखिलेश ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि यह सरकार विनाशकारी है और इसने किसान बाजार सहित कई सार्वजनिक संपत्तियों को बेच दिया है।
अखिलेश ने जेपीएनआईसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण इमारत है जिसमें देश का सबसे बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल और 1200 गाड़ियों की पार्किंग है, फिर भी सरकार इसे बेचना चाहती है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी बीजेपी से समर्थन वापस लेने का आह्वान किया।