
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ठेलिया पर पति का शव... पीछे-पीछे चलती पत्नी... जिसने भी मोहनलालगंज की सड़कों पर ये मार्मिक सीन देखा वो ठिठक गया। लोग सवाल पूछते रहे कौन हैं ये आपके, क्या शव वाहन नहीं मिला , पत्नी सबको एक जवाब देती रही- हम वहां सीएचसी पर बताए हैं।
सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
शनिवार की इस घटना का रविवार को वीडियो वायरल हो गया। इससे स्वास्थ्य विभाग की जमकर किरकिरी हुई। CHC प्रभारी से लेकर सीएमओ तक इस मामले पर पर्दा डालने लगे।
पुलिया से गिरा, दो दिनो तक नहीं मिला इलाज
सीतापुर के महमूदाबाद का रहने वाला 60 साल का पिंटू मोहनलालगंज के शंकर बख्श खेड़ा गांव में कबाड़ का काम करता था। बुधवार को गांव के पास पुलिया से गिरकर वह घायल हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण वह दो दिनों तक इलाज नहीं करवा सका।
5 किलोमीटर तक पति के पीछे पीछे चली
पिंटू की शनिवार को हालत गंभीर होने पर अनीशा उसे अन्य की मदद से ठेलिया पर लिटाकर सीएचसी ले गई। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी ने शव को घर ले जाने सबसे मदद मांगी, लेकिन किसी का दिल नहीं पसीजा लिहाजा- जिस ठेलिया से उसे अस्पताल लाया गया था, उसी पर शव ले जाया गया। पांच किमी. तक अनीशा शव के पीछे-पीछे पैदल चलती रही।
सीएचसी प्रभारी बोले- डॉक्टर ने कहा था, वाहन आने पर शव ले जाइए
सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक का कहना है कि इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने जानकारी दी है कि मरीज की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी। परिजनों से कहा गया था कि वाहन आने पर शव लेकर जाएं। पर, वे जिस ठेलिया से आए थे उसी से शव लेकर चले गए।
यह भी पढ़ें: 15 IPS अफसरों के तबादले, जानिए किसे मिली कहा तैनाती
सीएमओ डॉ. मनोज का कहना है कि सीएचसी स्तर पर शव वाहन की कोई व्यवस्था नहीं है। तीमारदारों के शव वाहन मांगने पर बड़े अस्पतालों से मुहैया कराया जाता है।
Updated on:
27 Mar 2023, 7:55 PM IST
Published on:
27 Mar 2023, 7:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.