लखनऊ. हजारों करोड़ रूपये के बैंक लोन घोटाले के आरोपी रोटोमैक कंपनी के चेयरमैन विक्रम कोठारी को इलाज के लिए सोमवार को केजीएमयू से पीजीआई रेफर किया गया है। कोठारी का पिछले तीन महीने से केजीएमयू में इलाज चल रहा था। लखनऊ जिला कारागार से कोठारी की तबियत खराब होने के बाद इलाज के लिए केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी डायबिटीज पर कंट्रोल नहीं हो पा रहा था। केजीएमयू ने कोठारी को पीजीआई में भर्ती कराने की सलाह दी थी।