लखनऊ. पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ के डीआरएम कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मचारी के साथ छेड़खानी के बाद दफ्तर में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि सोमवार को डीआरएम कार्यालय में मंडल कार्मिक अधिकारी के यहां तैनात एक लिपिक ने महिला सहकर्मी के साथ छेड़छाड़ कर दी। घटना के बाद महिला कर्मचारी खुद को बचा कर बाहर आई और इसकी जानकारी सहकर्मियों को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद डीआरएम कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारियों ने हंगामा काटते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे के बाद आरोपी कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया है।