Waqf Amendment Bill Live: लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने बिल पर चर्चा के दौरान ऐसा तंज कसा कि गृह मंत्री अमित शाह को खुद जवाब देने के लिए खड़ा होना पड़ा। अखिलेश यादव ने कहा, "आज जो बिल पेश हुआ है, मैंने इसे समझा है, उम्मीद है, लेकिन यह बिल कैसा है? बीजेपी के अंदर इस वक्त मुकाबला चल रहा है कि खराब हिन्दू कौन है?" इतना कहते ही लोकसभा में हलचल मच गई।