टूट रहा रिकॉर्ड-
लखनऊ समेत कई जिलों में बुधवार को चटक धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। गाड़ी से सफर करना तो ठीक था, लेकिन धूप में लगातार खड़ा होना दूभर हो गया था। लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया, जो बीते कई वर्षों में नहीं हुआ था। करीब-करीब यही हाल कानपुर, मेरठ, नोएडा, वाराणसी जैसे जिलों का रहा, जहां अधिकतम तापमान 31 तो न्यूनतम 16 डिग्री दर्ज किया गया।