27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश का जारी किया अलर्ट, तेज हवा से ठंड बढ़ने का भी पूर्वानुमान

मौसम ने एक बार फिर ली करवट पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट एक बार फिर ठंड बढ़ने का अनुमान मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा
less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Mar 05, 2020

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश का आया अलर्ट, तेज हवा से ठंड बढ़ने का भी पूर्वानुमान

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले एक हफ्ते तक भारी बारिश का आया अलर्ट, तेज हवा से ठंड बढ़ने का भी पूर्वानुमान

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में इन दिनों गर्मी बढ़ी है, लेकिन प्रदेश का मौसम एक बार फिर करवट ले चुका है। मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक राजधानी लखनऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में न सिर्फ बारिश हो सकती है, बल्कि तापमान में भी काफी गिरावट होगी। मौसम में आए इस बदलाव के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान ठंडी तेज हवाएं भी परेशान करेंगी।

यह भी पढ़ें: निपटा लें बैंकिंग से जुड़े सारे जरूरी काम, आठ दिनों तक बंद रहेंगे बैंक


एक हफ्ते खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले लगभग एक हफ्ते तक राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों के मौसम में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर, बहराइच, झांसी, बांदा, अमेठी, सोनभद्र, आगरा, अलीगढ, सुल्तानपुर, गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, शाहजहांपुर, बरेली और मेरठ में बादलों के छाए रहने और तेज-हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही अगले एक हफ्ते में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेट तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: घरेलू रसोई गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, दाम गिरने के बाद अब खाते में आएगी इतनी सब्सिडी


मौसम में बदलाव के कई कारण

राजधानी के अमौसी स्‍थ‍ित आंचल‍िक मौसम व‍िज्ञान केंद्र के न‍िदेशक जेपी गुप्‍ता ने बताया कि प्रदेश के मौसम में आने वाले बदलाव के कई कारण हैं। अफगानिस्तान और ईरान के करीब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके अलावा हरियाणा, राजस्थान और उससे लगे हुए पाकिस्तान के हिस्से में बना एक साइक्लॉनिक सर्कुलेशन बना है। जिसके चलते गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें: मौसम विभाग की चेतावनी, भारी बारिश का आया अलर्ट, तेज हवा से ठंड बढ़ने का भी पूर्वानुमान