16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

25 फरवरी तक इन शहरों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, मौसम विभाग का अलर्ट जारी, फिर गिरा तापमान

मौसम विभाग का अनुमान आखिरकार सही साबित हुआ और गुरुवार देर रात बारिश ने दस्तक दी, जिससे गरमी से राहत मिली.

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Feb 21, 2020

Rain Alert

Rain Alert

लखनऊ. मौसम विभाग का अनुमान आखिरकार सही साबित हुआ और गुरुवार देर रात बारिश ने दस्तक दी, जिससे गरमी से तो राहत मिली ही, तापमान में गिरावट के साथ एक बार फिर ठंड बढ़ गई। यूपी के कई हिस्सों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ-साथ झमाझम बारिश हुई। शुक्रवार दोपहर भी कुछ समय के लिए राजधानी में बादल बरसे, तो वहीं ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान में चार से पांच डिग्री तक की गिरावट भी दर्ज की गई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी तीन से चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

ये भी पढ़ें- मस्जिद के लिए भी ट्रस्ट बनाने को लेकर डिप्टी सीएम ने दिया बहुत बड़ा बयान

तापमान में आई गिरावट-

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 28 डिग्री था। इससे पहले यह 30 का आंकड़ा छूता, इंद्र देव ने कृपा कर दी। इसका असर कुछ यूं रहा कि तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को लखनऊ का तापमान 23 डिग्री, तो न्यूनतम 15 डिग्री दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- रामगोपाल यादव ने 2022 चुनाव में गठबंधन को लेकर दिया बहुत बड़ा बयान, किया यह ऐलान

इन शहरों में 25 फरवरी तक होगी बारिश-

मौसम विभाग की मानें तो 25 फरवरी तक यूपी में मौसम यूं ही बना रहेगा, जिसके चलते 22 फरवरी को बांदा, अमेठी, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, मुरादाबाद, बरेली में बारिश की संभावना है। वहीं लखनऊ, सुलतानपुर, बहराईच, फैजाबाद व वाराणसी में 25 फरवरी तक तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है हिमाचल प्रदेश व आस-पास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना है, वहीं हरियाणा व उसके आस-पास के क्षेत्र में एक साईक्लोनिक सर्कुलेशन है। बंगाल की खाड़ी से दक्षिणी-पूर्वी नम हवाएं चल रही हैं। इसी कारण यूपी में बारिश हो रही है।