ठंड से 13 लोगों की मौत
ठंड और कोहरे के कारण पिछले 24 घंटों में राज्य में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में बुजुर्ग और गरीब तबके के लोग अधिक हैं, जिनके पास पर्याप्त गर्म कपड़े और सुविधाएं नहीं थीं।लखनऊ, कानपुर, बरेली, गोंडा और मिर्जापुर से मौतों की खबरें आई हैं।लरू गांव की पार्वती देवी (75) और पुरानी बाजार निवासी राकेश कुमार जायसवाल (50) की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।