2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने चेताया

- यूपी मौसम का हाल लगातार बदल रहा है। दिसम्बर माह शुरू हो गया है। इस महीने में मौसम अपनी चाल लगातार बदलता रहेगी। मौसम विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है कि छह दिसम्बर तक यूपी के कई जिलों में बारिश और बूंदाबंदी की संभावना है। खासतौर पर लखनऊ, कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 3 Dec 2021, 11:21 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने चेताया

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से यूपी में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने चेताया

लखनऊ. UP Weather News Updates : मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, जम्मू कश्मीर और मध्य प्रदेश से होते हुए लखनऊ-कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से चार से छह दिसंबर तक घने बादल छाए रहेंगे। कई जिलों में भारी बारिश होगी तो कई जिलों में बूंदाबांदी होगी। तीन दिसम्बर को लखनऊ और आस-पास के कई इलाकों में सुबह से रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि यह बूंदाबांदी हल्की से मध्यम बारिश में बदल सकती है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विभाग विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय बताते हैं कि, पिछले तीन दिनों से भूमध्य सागर और अरब सागर की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

न्यूनतम तापमान घटेगा :- सुनील पांडेय आगे बताते हैं कि, इसी वजह से कानपुर-लखनऊ और इसके आसपास के क्षेत्रों में घने बादल की वजह से धूप गायब है। कानपुर में गुरुवार को घने बादल होने की वजह से दिन का पारा तीन दिनों से 25 डिग्री तक बना हुआ है। जबकि न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है।

शीत लहर चलने की संभावना :- मौसम विभाग का अलर्ट है कि, अगले चार दिनों तक मौसम में बदलाव की वजह से ठंड भी बढ़ेगी। और कोहरे का असर भी तेज होगा। ठंड के मौसम में बारिश होने की वजह से शीत लहर चलने की पूरी संभावना है।

लखनऊ के मौसम का मिजाज बदला-बदला :- राजधानी लखनऊ में शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला—बदला सा है। सुबह से लखनऊ में कई बार बारिश का झोंका आया पर तेजी के साथ थम गया। संभावना है कि, देर रात तक तेज बारिश हो जाए। बारिश थमने के बाद कोहरा घना हो सकता है। और तापमान गिरेगा। जिसे ठंड बढ़ जाएगी। साथ ही एक दो दिन के अंदर शीतलहर भी चल सकती है।

यूपी के कुछ जिलों में शीतलहर का मौसम अलर्ट, आने वाले 24 घण्टों में बदलेगा मौसम का मिजाज

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश