
Heatwave (Photo - ANI)
UP Weather: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। तेज धूप और पछुआ हवाओं के कमजोर पड़ने के कारण गर्मी बढ़ने लगी है। शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में दिन और रात के तापमान में और अधिक वृद्धि होने की संभावना है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में अगले दो दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। शनिवार को वाराणसी 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। वहीं, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांसी और आसपास के जिलों में भी अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, न सिर्फ दिन बल्कि रात के तापमान में भी धीरे-धीरे वृद्धि होगी। रविवार से प्रदेश में पुरवाई हवाओं के असर में इजाफा होगा, जिससे गर्मी और उमस बढ़ सकती है। हालांकि, अभी लू चलने की स्थिति नहीं बनी है, लेकिन मार्च के मध्य तक तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
शनिवार को प्रदेश के 18 जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहा। इनमें प्रमुख जिले हैं:
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब धीरे-धीरे गर्मी दस्तक देने लगी है। पछुआ हवाओं के कमजोर होते ही प्रदेश के कई जिलों में तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। यदि यही रुझान बना रहा, तो मार्च के अंत तक प्रदेश में गर्मी पूरी तरह से प्रभावी हो जाएगी।
संबंधित विषय:
Updated on:
05 Jul 2025 01:54 pm
Published on:
09 Mar 2025 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
मौसम समाचार
