राजा भैया के बेहद करीबी माने जाने वाले विधायक विनोद सरोज ने कहा कि 25 सालों के राजनीतिक करियर में राजा भैया ने अपने जिले का ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर के युवाओं का उत्साह वर्धन किया है। सूबे में नौजवान, बेरोजगार, किसान और सर्व समाज के लोग राजा भैया की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। सभी को राजा भैया के अगले कदम का इंतजार है।