
CM Yogi During Program of Abkari Vibhag
शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के तहत योगी आदित्यनाथ ने आबकारी विभाग के नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि, 332 आरक्षियों को आबकारी विभाग में अपने आप को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है। भर्ती में पारदर्शिता और आरक्षण के सभी नियमो का पालन किया गया है। सरकार ने पाँच साल में 5 लाख से अधिक युवा को शासकीय सेवा से जोड़ने का काम किया है। मुझे बहुत खुशी है कि इनमें 30 फीसदी बालिकाओं का भी चयन हुआ है। अबकारी विभाग प्रदेश का बड़ा विभाग है।
योगी आदित्यनाथ ने मज़ाकिए लहजे में बोलते हुए कहा कि, हमारे मंत्री कह रहे थे की ये बदनाम विभाग है। लेकिन ऐसा नही है, ये विभाग व्यवस्था को चैलेंज करने वाला विभाग है। इसने ऐसी चोरियों और चोरों को रोका है, जो 70 साल में नही रुक पायी थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेहनत और ईमानदारी पारदर्शिता के साथ विभागीय कार्य करने की बात कही। सीएम ने कहा कि, 332 आरक्षियों को आबकारी विभाग में अपनी खुद की ज़िम्मेदारी समझकर काम करना होगा। इस दौरान युवाओं में गज़ब सा उत्साह देखने को मिला।
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आबकारी विभाग के लिए आज बड़ा दिन है सपा, बसपा सरकार में विभाग बदनाम था. पहले आबकारी में 14000 करोड़ का राजस्व आता था. इस बार 42000 करोड़ राजस्व प्राप्ति का लक्ष्य मिला है, जिसे समय से पूरा किया जा रहा है।
आबकारी मंत्री ने कहा कि, 100 दिन की कार्ययोजना को पूरा किया गया ह। सब विभाग को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिससे ट्रांसफर-पोस्टिंग की कोई शिकायत ना आए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय भुसरेड्डी, आबकारी आयुक्त सी पांडियन सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
Updated on:
30 Sep 2022, 3:38 PM IST
Published on:
30 Sep 2022, 3:37 PM IST
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.