27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को लेंगे सीएम पद की शपथ, समारोह होगा भव्य, जानें कौन आएंगे

Yogi Adityanath swearing अब लगभग लगभग यह तय हो गया है कि, योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। और आने वाले 25 मार्च को शाम चार बजे यूपी मुख्यमंत्री पद भार की शपथ ग्रहण करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Mar 2022, 10:35 AM IST

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath

अब लगभग लगभग यह तय हो गया है कि, योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री का पद संभालेंगे। और आने वाले 25 मार्च को शाम चार बजे यूपी मुख्यमंत्री पद भार की शपथ ग्रहण करेंगे। भाजपा, योगी आदित्यनाथ के लिए एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह की योजना बना रही है। शपथ ग्रहण समारोह अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। यूपी में 37 साल बाद ऐसा हुआ है, जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। ऐसे में भाजपा इस ऐतिहासिक मौके को भव्य बनाने की तैयारी में जुटी है। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि, शपथ ग्रहण समारोह इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में होने की संभावना है। जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

आमंत्रित लोगों की एक सूची तैयार

भाजपा, यूपी के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के लिए आमंत्रित लोगों की एक सूची तैयार कर रही है और मेहमानों में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थी शामिल होंगे जिन्हें 'लाभार्थी' कहा जाता है। इन्होंने भाजपा को सत्ता में वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्टेडियम में करीब 200 वीवीआईपी के लिए भी व्यवस्था की जा रही है।

यह भी पढ़ें :Indian railways new order for Bedroll : रेलवे का नया आदेश जारी ट्रेनों में 21 मार्च से मिलेंगे बेडरोल और कंबल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और अन्य, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विपक्ष सहित कुछ प्रमुख नेताओं को आमंत्रित किया जाएगा।

मायवती, मुलायम, सोनिया को न्योता

सूत्रों के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायवती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : UP MLC Election 2022: सपा ने चार और उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, इन बड़े नामों को जानकर चौंक जाएंगे

भाजपा ने जीती 255 सीटें

सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। तैयारियों का निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने बताया कि समारोह शैली और भव्यता में 'बेजोड़' होगा। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार 403 सदस्यीय विधानसभा में 255 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी है।